गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नगरिया तक छूट
कासगंज जिले में मानपुर नगरिया स्थित न्योली शुगर मिल के लिए कछला के आसपास से रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईवे से होकर जाती हैं। गन्ना किसानों को शुगर मिल में तौल कराने के लिए रूट डायव र्जन का सामना नहीं करना पड़ेगा। कछला की ओर से नगरिया सोरों से पहले पड़ती है। इसलिए गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
मेला प्रशासन ने जताया था हादसे का अंदेशा
कासगंज जिले में सोरों के मार्गशीर्ष मेला और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान हाईवे पर होकर भारी वाहनों की आवाजाही रहने से मेला प्रशासन को हादसे का अंदेशा था। इसके तहत ही बदायूं पुलिस से रूट डायवर्जन व्यवस्था का पालन कराने का अनुरोध किया गया था। बताते हैं कि मेला में देहात क्षेत्र के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचकर प्रवास भी करते हैं। राजस्थान के श्रद्धालुओं की मेला में मौजूदगी रहती है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोरों में मार्गशीर्ष मेला और पंचकोसी परिक्रमा के तहत बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी से रूट डायवर्ट किया गया है। मेला स्थल तक छोटे वाहन आ-जा सकते हैं। भारी वाहनों में ट्रक, बस और मेटाडोर आदि कछला के रास्ते कासगंज तक नहीं चलेंगे।