फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल ने मनाया दीपोत्सव

विज्ञापन
बदायूं के एक होटल में बच्चों को सम्मानित करते रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल का दीपावली महोत्सव शनिवार रात शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समयबद्धता का पुरस्कार दीपक सक्सेना को मिला। लकी ड्रा में संजय रस्तोगी प्रथम, नवनीत सक्सेना द्वितीय और आमोद चाणक्य तृतीय रहे। टैलेंट शो में साधना रस्तोगी, अंजली अग्रवाल, शिखा गुप्ता, अंजू सक्सेना और लता सक्सेना को पुरस्कृत किया गया। बच्चों में वैष्णवी चाणक्य, गौरी यादव और विआन अग्रवाल के नृत्य ने मन मोहा।
रागिनी गुप्ता और दीप्ती माहेश्वरी के नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता और सचिव मुनेंद्र कुमार सिंह ने गीत गाए। असिस्टेंट गवर्नर विपिन अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक डांस कर एक-दूसरे को बधाई दी। संचालन मुनेंद्र सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें