दातागंज के ढिलवारी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामाजिक सम्मेलन में मौजूद लोग। स्त्रो
दातागंज। ढिलवारी इंटर कॉलेज में क्षत्रिय समाज का सम्मेलन हुआ। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनके लिए क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग और समाज के लोग परिवार की तरह हैं। सभी के सहयोग और समर्थन से ही क्षेत्र में विकास कार्य कराने का अवसर मिला है।
अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों के विकास के साथ कई बड़े कार्य हुए हैं। महाराणा प्रताप ट्रस्ट के हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, सुशील सिंह और राकेश सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजीव कुमार सिंह का तीसरी बार विधायक बनना जरूरी है।
ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यदि जाने-अनजाने में किसी को कोई शिकायत या गिला-शिकवा हो तो उसे भुलाकर फिर साथ दें। सम्मेलन में रामनरेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख उसावां प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन मुन्ना सिंह, रवेंद्र प्रताप सिंह, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्रपाल सिंह, प्रधान रंजन सिंह, सौरभ सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
दातागंज के ढिलवारी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामाजिक सम्मेलन में मौजूद लोग। स्त्रो