शहर में रूट मार्च निकालकर लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/ बिल्सी। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए शनिवार को शहर और पुलिस अधिकारियों के साथ में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने रूट मार्च निकाला। साथ ही लोगों से अपने-अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, कोतवाल सदर ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ में छह सड़का, चक्कर, लालपुल, लावेला चौक, रोडवेज की ओर से रूट मार्च निकाला। साथ ही वोटरों को अपने-अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा किसी के लालच देने पर उनके झांसे में न आएं, तुरंत शिकायत करें। वहीं बिल्सी में इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने जवानों के साथ नगर और क्षेत्र के गांव खैरी के संवेदनशील गांव में रूट मार्च किया।
रूट मार्च नगर के अंबियापुर चौराहे से शुरू किया गया। यह नगर के मोहल्ला संख्या आठ, पालिका बाजार, कटरा बाजार, बंबा चौराहा, सर्राफा मार्केट, बालाजी चौक, आर्य समाज रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होते हुए नगर के इस्लामनगर रोड पहुंचा। जहां से क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव खैरी के लिए रवाना हुआ। इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी मतदाता चुनाव वाले दिन भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर एसएसआई धर्मपाल सिंह, उपदेश कुमार, दीपक रावल, पिंटू राणा, दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद