फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज चालक की बाइक रोककर की लूट, छर्रा लगने से हुआ घायल

विज्ञापन
जानकारी देता घायल चालक गुड्डू। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। रोडवेज के चालक की बाइक को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। उसके पास रखे 15 सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। विराेध करने पर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। छर्रा लगने से वह घायल हो गए। राहगीरों को आते देख बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल वजीरगंज का होने की वजह से पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। रात में पुलिस ने जंगल में बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रजला मई के रहने वाले गुड्डू ने बताया कि वह रोडवेज की बस पर चालक के पद पर तैनात है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। गांव की ओर मुड़ने से पहले बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली। जेब में रखे 15 सौ रुपये निकाल लिए। मोबाइल लूट लिया। विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सीधी नहीं लग सकी, लेकिन छर्रा उनके हाथ-पैर और सीने में लगने से वह घायल हो गए। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें