फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनुबंधित ढाबों पर ही ठहराव ले सकेंगी रोडवेज बसें

Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बस चालक और परिचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने की कवायद की गई है। अनुबंधित ढाबों के अलावा अन्य ढाबों पर अवैध रूप से बस रोकने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी निगरानी के लिए प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-चंडीगढ़, बरेली-देहरादून, बरेली-कानपुर और बरेली-जयपुर रूटों पर रोडवेज का ढाबों से अनुबंध है। कई रूटों पर चालक-परिचालक अनुबंधित ढाबों पर बस न रोककर अन्य ढाबों पर अवैध रूप से रोक देते हैं। उन ढाबों पर यात्रियों को खाने-पीने का सामान महंगा मिलता है। उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती है।
क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि चालक-परिचालक केवल अनुबंधित ढाबों पर ही बसों को रोक सकेंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए सभी रूटों पर प्रवर्तन टीमों को लगाया गया है। अनुबंधित ढाबा स्वामियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें