ग्राम किट सितावनगर में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास करते सदर विधायक। स्रोत- स्वयं
- फोटो : 1
बदायूं। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मंगलवार काे ग्राम सिताबनगर में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास किया। इसके बाद मोहल्ला नेकपुर में विधायक निधि 15 लाख से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण भी किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि मॉडल राशन दुकान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां एक ऐसी आधुनिक दुकान बनाई जाएगी, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी दरों पर राशन के साथ-साथ दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं भी एक ही छत के नीचे मिलेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मोहल्ला नेकपुर में सीसी सड़क के लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि इस सड़क की क्षेत्र में लंबे समय से जरूरत थी। नगर में लगातार सड़क निर्माण कराए जा रहे हैं। विधायक निधि और डूडा के माध्यम से खराब सड़कों के निर्माण और सुधार का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में रामचरण पाल, आर्येंद्र पटेल, महेश पाल, अंकित शाक्य, हरवश पाल, गोपाल शर्मा, अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।