फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर रोडवेज और कार टकराई, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नगर के बाईपास पर बदायूं मोड़ के नजदीक बुधवार रात एक रोडवेज और कार की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें कार के परखचे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ। उस समय सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नवादा निवासी मुजीबुर्रहमान (37) कार से अपनी पत्नी हिना (35), बेटी जजा (4), अलीशा (7) और रिफा (42) पुत्री मुजाहिद के साथ शहर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि उनकी कार बाईपास से पहले बदायूं मोड़ पर पहुंची थी कि तभी दिल्ली से लौट रही एक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे के दौरान तेज आवाज हुई। जिसे सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया। बताते हैं कि हादसे में रोडवेज सवार दो मां-बेटे भी घायल हुए हैं। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया बझेड़ा निवासी पूनम कुमारी (30) पत्नी दीपक और उनका बेटा कुबेर (13) बस चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे थे। जैसे ही दोनों वाहनों में टक्कर हुई कि मां-बेटे भी बस के शीशे से टकरा गए। इससे दोनों के गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उझानी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें