फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2.90 करोड़ से बनेंगी सड़कें आवागमन में मिलेगी राहत

Sat, 28 Feb 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए कुल 2.90 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में सिठौलिया खान से नगला खागी तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। इसके कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
निजामपुर से जलालपुर तक सड़क का निर्माण कार्य होगा। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोजाना इसी रास्ते से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते-जाते हैं। सड़क निर्माण से समय की बचत होगी और वाहनों के रखरखाव पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें