फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंगभरी एकादशी पर निकाली निशान यात्रा में उमड़ा श्याम भक्तों की आस्था का सैलाब

Sat, 28 Feb 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त। संवाद
विज्ञापन
उझानी। रंगभरी एकादशी पर श्याम भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बदायूं, बिल्सी और उझानी आदि से हजारों की संख्या में भक्तों ने यात्रा शुरू कर जजपुरा स्थित खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में निशान अर्पित किए। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया।
विज्ञापन

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा के मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों का सिलसिला शुक्रवार तड़के छह बजे से शुरू हो गया। उझानी में परशुरामपुरिया परिवार के अजय कुमार मित्तल के निवास से श्याम भक्तों ने निशान यात्रा शुरू की। गली- मोहल्लों से भी श्याम भक्तों की टोलियों ने मंदिर पहुंचकर श्याम बाबा को निशान अर्पित कर उनके दर्शन किए। बदायूं, बिल्सी, बिसौली, वजीरगंज, कछला और उसावां आदि से भी श्याम भक्त पैदल चलकर जजपुरा मंदिर आए। वहीं, मंदिर के बाहर बदायूं के सेवादारों ने भंडारे का आयोजन किया।
-

रूट डायवर्जन के बाद भी बना जाम का माहौल
- बरेली-मथुरा हाईवे स्थित जजपुरा गांव के पास बने खाटू श्याम के मंदिर परिसर के सामने बदायूं की ओर से डीजे साउंड सिस्टम के साथ श्याम भक्त पहुंचे तो कार और बाइक सवार राहगीरों को निकलने में दिक्कत हुई। रूट डायवर्जन की वजह से हालांकि भारी वाहनों में रोडवेज बसें, ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की आवाजाही मंदिर के सामने से होकर नहीं थी, फिर भी दो-तीन बार जाम का माहौल बना। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में मरीज नहीं था।
विज्ञापन



बाजार में जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

बिल्सी। शुक्रवार को श्याम बाबा के भक्तों ने यहां खाटू श्याम की गुणगान निशान यात्रा झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली। इसका लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। सुबह नगर की सब्जी मंडी के सामने श्री श्याम भवन पर भक्तों द्वारा अपने-अपने निशान का पूजन किया। विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू ने खाटू श्याम बाबा का भोग लगाकर आरती की गई। उसके बाद नई सब्जी मंडी द्वार से निशान पद यात्रा शुरू की गई। निशान यात्रा के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल की होली खेली। इसमें महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इधर नगर की श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर भी फाल्गुन माह की एकादशी के उपलक्ष्य में बाबा के भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। जो जजपुरा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

-

शहर में भी निकाली गई शोभायात्रा
शहर में भव्य निशान पदयात्रा का आयोजन किया गया। पीले वस्त्र धारण किए सैकड़ों श्रद्धालु डीजे पर बज रहे श्याम भजनों पर थिरकते हुए गुलाल और फूलों की होली खेलते नजर आए। पदयात्रा का शुभारंभ स्थानीय श्री सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर से हुआ। सेवादार परम थरेजा एवं अवधेश वर्मा द्वारा प्रभु श्याम के 101 निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की गई। इस मौके पर सेवादार नवनीत गुप्ता शोंटू, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, दर्शाना गुप्ता, इंदु सक्सेना, सीमा राठौर रहीं।




फाल्गुन एकादशी पर निकाली गई भव्य निशान यात्रा

अलापुर/जगत। नगर स्थित इच्छापूर्ति शक्तिपीठ श्री श्याम मंदिर से फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान खाटू श्याम की मूर्ति पर गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कमल गुप्ता, विनोद गुप्ता, विकास देवल, प्रीति गुप्ता, मीना गुप्ता और शनि समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
इस्लामनगर में निकली रंगोली शोभा यात्रा
इस्लामनगर। रंगभरी एकादशी के दिन कस्बे के मोहल्ला टंकी से धूमधाम से रंगोली यात्रा निकाली गई। भोर के समय ही रंगोली यात्रा शुरू हुई। भारी भीड़ के साथ निकली यात्रा कस्बे के मोहल्ला होली, मेंन बाजार, बस स्टैंड रोड, मोहल्ला जामनी आदि में गुलाल उड़ाते हुए भारी भीड़ के साथ रंगोली महोत्सव मनाया गया। डीजे के साथ भजनों की धुन पर लोगों ने गुलाल उड़ाकर रंगभरी एकादशी की शुभकामनाएं दीं और प्रभात फेरी का समापन किया। इस मौके पर रजनीकांत मिश्रा, संजीव पहलवान, राजीव शर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, कृष्णकांत मिश्रा, गोविंद रहे। संवाद

निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त। संवाद

निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त। संवाद

निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें