बिसौली से रानेट होते हुए कछला को जाने वाला मार्ग की पटरी क्षतिग्रस्त। संवाद
बदायूं। लगातार हो रही बारिश से सड़कों की पटरियां धंस गई हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटाव और फिसलन के चलते दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास से निकलने वाला बाइपास की पटरियां कई जगह धंस गई हैं। बारिश के चलते सड़कों के किनारे की मिट्टी बह गई है। कुछ स्थानों पर सड़क का किनारा पूरी तरह से टूट चुका है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। भारी वाहन ही नहीं, दोपहिया चालकों के लिए भी यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। श्याम मनोहर, राम सिंह, सोनू ने बताया कि रात के समय जब दृश्यता कम होती है, तब यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। पहले से कोई चेतावनी बोर्ड या संकेत न होने के कारण कई वाहन चालक अचानक गड्ढों या कटे हिस्सों के पास पहुंच जाते हैं।
सड़क की पटरी टूटी
बदायूं। बिसौली से रानेट होते हुए कछला को जाने वाला पुल जर्जर होने की वजह से उस पर आवागमन बंद कर दिया है। ऐसे में उसके स्थान पर दूसरा पुल बनाया जा रहा है, लेकिन इस दौरान उधर से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो। इसके लिए पुल के पास में एक रास्ता तैयार किया गया है। अधिक बारिश होने पर सड़क किनारे मिट्टी बहने लगी है। इससे रोड टूटने लगा है। इससे कई बार वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, लेकिन समय पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।
-
- जानकारी मिली थी कि बारिश की वजह से सड़क किनारे की मिट्टी बह गई थी। उसे सही कराया जा रहा है।
देवपाल सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
बिसौली से रानेट होते हुए कछला को जाने वाला मार्ग की पटरी क्षतिग्रस्त। संवाद