फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की गुणवत्ता खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बमेढ़ में मानक के अनुरूप सड़क न डालने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वजीरगंज-बिल्सी मार्ग स्थित गांव सिमर्रा भोजपुर शिव मंदिर से गांव बमेड़ को जाने वाले संपर्क मार्ग पर सड़क डाली जा रही सड़क में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है। इसके कारण सड़क डालते ही उखड़ने लगी है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। उन्होंने फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने उस सड़क की जांच कराने एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर ललतेश यादव, जोगेंद्र सिंह पासी, विपिन यादव, नीरज यादव, शिव सिंह सागर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें