फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 44.47 लाख रुपये से बनेगी बिल्सी से पुसगवां तक की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिल्सी पुसगवां रोड तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक हरीश शाक्य ने इसका प्रस्ताव दिया था। अब मंडी समिति की ओर से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिल्सी रोड से पुसगवां तक 1.25 किमी रोड की स्थिति काफी खराब है। आए दिन वाहन सवार गिरकर चोटिल होते हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर विधायक हरीश शाक्य ने प्रस्ताव शासन को भेजा। वहां से प्रस्ताव मंडी समिति लखनऊ को भेजा। इस पर शनिवार शाम को शासन ने 44.47 लाख रुपये की स्वीकृत दे दी। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सड़क के निर्माण से आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा होगी। मंडी समिति के अवर अभियंता भारत अग्रवाल ने बताया कि सड़क को स्वीकृति मिल गई है, लेकिन अभी बजट जारी नहीं हुआ है।

पांच सड़कों की विधायक ने दी सौगात
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अगौल, नगला जाटान, बीबीगंज, जाहिदपुर आलमपुर, में सीसी रोड की सौगात दी। कहा कि पूर्व की सरकारों में आम जन भयभीत होकर जीता था। भाजपा सरकार में आम आदमी भय मुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें