फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति सड़क खोदने वालों का सामान उठाया

Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की अनुमति लिए बगैर शहर की सड़कों को खोदकर अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने वालों के खिलाफ अमर उजाला में खबर छपने के बाद पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पालिकाकर्मियों ने सड़कों की खोदाई करके डाली जा रही केबल जब्त कर लिया है। साथ ही अब खोदाई कराने वाली कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

शहर में ओवरब्रिज के पास से लेकर पीडब्ल्यूडी चौराहा होकर कचहरी एवं अन्य कई मोहल्लों में एक कंपनी की ओर से सड़क खोदकर केबल डालने का बीते चार दिनों से किया जा रहा है, लेकिन इसकी अनुमति नगर पालिका परिषद से नहीं ली गई। सूचना पाकर अमर उजाला के पांच जुलाई के अंक में ‘अंडरग्राउंड केबल डालने को खोद डाली पालिका की सड़कें’ शीर्षक से पेज संख्या पांच पर प्रमुखता से छापा था। खबर का संज्ञान लेते हुए पालिका ईओ ललतेश सक्सेना ने नगर पालिकाकर्मियों की एक टीम को सड़कों की खोदाई रोकने के लिए बुधवार को भेज दिया। टीम ने शहर में कई स्थानों से केबल के आधे बंडल और अन्य सामान उठाकर पालिका में जब्त कर लिया। पालिकाकर्मियों की सूचना पाकर मजदूर और ठेकेदार मौके से खिसक गए। 
इस बारे में ईओ ललतेश से बताया कि बगैर अनुमति लिए सड़क की खोदाई करने वाली कंपनी के बारे में पता करके उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही सड़क सही कराने की धनराशि भी वसूल की जाएगी। कंपनी के बारे में पता न चलने पर केबल को निकलवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें