फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजानपुर में बुखार से अधेड़ की मौत

Thu, 18 Aug 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हर दूसरे घर में बुखार की चपेट में है एक व्यक्ति 
गलियों में लगे कूड़े के ढेर, बजबजा रहीं नालियां 
 रमजानपुर गांव में बुखार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि गांव के हर दूसरे घर में कोई न कोई बुखार की चपेट में है। इससे गांव वालों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है, जबकि गांव की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां बजबजा रही हैं। 
विज्ञापन

गांव में फैली गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप छाया हुआ है, जिससे लोग लगातार बुखार की चपेट में आ रहे हैं। करीब चार दिन गांव के 55 वर्षीय सत्तार खां पुत्र राज खां बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज बदायूं के किसी डॉक्टर के यहां चल रहा था। बुधवार शाम पांच बजे के करीब उनकी मौत हो गई। यहीं नहीं गांव में हर दूसरे घर में बुखार से पीड़ित लोग हैं। गांव में बुखार संक्रामक रोग की तरह फैल गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उन लोगों ने डॉक्टरों को इसकी सूचना दे दी है, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें