फर्राटे भरते निकलते गए रोडवेज बस चालक
रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गई बहनों और राखी बंधवाने के लिए गए भाइयों को वाहन न मिलने की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्तों से सवारियां बिठाने वाले रोडवेज बस चालक छोटे-मोटे बस अड्डों पर बिना बस रोके ही गुजर गए। इससे बसों का इंतजार करते यात्री घंटों खड़े रहे।
रक्षाबंधन पर सुबह से बसों में यात्रियों की खासी भीड़ होने लगी है। यात्री सही मिलने पर रोडवेज बस चालकों ने मनमानी से बसों का संचालन किया, जिससे तमाम यात्री इंतजार करते रहे। इसका फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया और बसों, मैजिक, मैक्स आदि वाहनों में यात्रियों ने लटककर यात्रा की। साथ ही उनसे किराया भी मनमाना वसूल किया गया। यही नहीं, बसों में चढ़ने के लिए भी यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। रोडवेज बस डिपो में दिन भर अलग-अलग यात्रियों की भीड़ बसों के इंतजार में खड़ी नजर आई।
-----
रक्षाबंधन को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली समेत सभी रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया गया। करीब 140 बसों का संचालन बृहस्पतिवार को किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर बसें बढ़ाई गईं।
-राजेश कुमार, एआरम