फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टर प्रतियोगिता में रिदिका वैश्य ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में ''प्रदूषण रहित आकाश: वायु जीवन की आस'' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना, सहायक सीएमओ डॉ. विपिन कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने प्रदूषण के जैविक और अजैविक घटकों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने भी अपने ओजस्वी वक्तव्य और कविताओं से स्वच्छ पर्यावरण की महत्ता को स्पष्ट किया। पोस्टर प्रतियोगिता में रिदिका वैश्य को पहला, आयशा को दूसरा और मुस्कान, महिमा गुप्ता व उजमा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें