फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को गोली मारी, गंभीर

Mon, 31 Aug 2015 11:46 PM IST
बिसौली (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने रिटायर्ड फौजी कालीचरन के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने कालीचरन को गोली मारकर घायल कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट में रिटायर्ड फौजी के दो नाती भी घायल हो गए।
मौजमपुर निवासी रिटायर्ड फौजी के परिवारी चोखे लाल का गांव के ही धर्मपाल पक्ष से नलकूप को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में धर्मपाल पक्ष के लोगों ने सोमवार सुबह कालीचरन के घर पर धावा बोल दिया। फायरिंग में 12 बोर के छर्रे कालीचरन के चेहरे पर लगे। वह गंभीर घायल हो गए। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट भी की। इस दौरान महिलाएं घर से भाग गईं। मारपीट में कालीचरन के नाती प्रेमपाल और किशनपाल भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलने पर प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। हमलावर भाग चुके थे। कालीचरन को बिसौली सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कालीचरन की तहरीर पर पुलिस ने मुस्तरफ, पुत्तन, धर्मपाल, महेंद्र, पप्पू, राकेश और दुर्गपाल के खिलाफ  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घरों से फरार हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें