फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्मशान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल का शव, कई दिनों से थे बीमार

Sun, 11 Aug 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव कस्बा निवासी सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल कई दिनों से बीमार थे। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव श्मशान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में रविवार सुबह सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह (75) का शव फंदे से लटका मिला। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। करीब दो महीने पहले उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी। तब से वह मानसिक तनाव से भी गुजर रहे थे। 

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनका खेत शमशान घाट के नजदीक में है। करीब एक घंटे बाद उनका बेटा सचिन उन्हें देखने खेत पर पहुंचा लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिए। वह श्मशान के नजदीक से गुजर रहा था। तभी उसे श्मशान के अंदर अपने पिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

उसकी सूचना पर परिवार के अन्य लोग और थाना पुलिस भी पहुंच गई। उनके शव को फंदे से उतारा गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में भी थे। इससे उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें