बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने थाना जरीफनगर में थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। उन्होंने थाना जरीफनगर का निरीक्षण भी किया। नवनिर्मित भवन को देखा।
चौकीदारों को टिफिन वितरित किए। डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्य करने के लिए कहा। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण किया।
कुंवरगांव। समाधान दिवस में एसडीएम ने थाना प्रभारी के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। एसडीएम मोहित कुमार ने थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के साथ लोगों की समस्याओं को सुना व थाने में स्थित बैरक, भोजनालय, रजिस्टरों के रखरखाव, मलखाना आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर मोहित कुमार ने पुलिस को जनता से सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्र का भी किया निरीक्षण
बदायूं। थाना समाधान दिवस के बाद डीएम ने बनाए गए परीक्षा केंद्र शांति स्वरूप गौतम यादव मेमोरियल इंटर कॉलेज जरीफनगर का निरीक्षण किया। वहां सीसीटीवी सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं। सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। जिलाधिकारी ने जरीफनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों का सत्यापन भी किया। गांव में योजना की लाभार्थी दीपाली पत्नी जसपाल से बातचीत की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद