बदायूं। नगर पालिका की ओर से नई सराय पुलिस चौकी के पीछे स्थित पार्क पर अवैध कब्जा करने के विरोध में सोमवार देर शाम 7 बजे नई सराय व पटियाली सराय के लोगों ने प्रदर्शन किया।
मोहल्ले वासियों का आरोप है कि पूर्व में पार्क की जमीन पर ट्यूबवेल व बिजली ट्रांसफार्मर लगाकर कब्जा किया जा चुका है। अब बचे आधे हिस्से पर भी कब्जे की साजिश हो रही है। सोमवार को पार्क में एक और बोरिंग के लिए मशीन खड़ी कर दी गई, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन में सुरेंद्र गुप्ता, अरुण अग्निहोत्री, प्रदीप गुप्ता, राकेश मिश्रा, राजेश शर्मा एडवोकेट, बेनी प्रसाद साहू, अंकित गुप्ता, सचिन अग्रवाल मौजूद रहे। वार्ड मेंबर मोहित सक्सेना ने भी पालिका प्रशासन को लिखित विरोध दर्ज कराया है। इधर ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ला में पानी की समस्या न हो, इसके बोरिंग कराया जा रहा है, अगर मोहल्ले वालों को समस्या है तो उनसे बात की जाएगी। संवाद