फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद कुएं से निकाली गईं चार गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। करीब पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने 30 फीट गहरे कुएं में गिरीं चार गाय को सुरक्षित निकाल लिया। यह गाय तहसील क्षेत्र के गांव बक्सेना में बृहस्पतिवार सुबह कुएं में गिर गई थीं। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बक्सेना में एक पुराना कुुआं हैं। इसकी गहराई करीब 30 फीट है। बृहस्पतिवार सुबह कुएं में चार घुमंतू गाय गिर गईं। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने कुएं में गायों को देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम केबी सिंह के निर्देश पर रेंजर रविंद्र सिंह बिष्ट और वन दरोगा नरेश ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चालू कराया। गायों को कुएं से निकालने के लिए कुएं में पास में जेसीबी से खोदाई करके जगह बनाई गई। इसके बाद गायों को बाहर निकाला जा सका। कुएं को एक साइड से तोड़ने और उसके पास दूसरा गड्ढा करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। रेंजर रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गायों को निकाल लिया गया है। चारों गाय सुरक्षित हैं। कुछ गायों को कुएं में गिरने से चोट जरूर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें