फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 13 के खिलाफ रिपोर्ट, 20.45 लाख वसूले

Fri, 09 Jun 2017 11:56 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज और उसावां में लगा विद्युत विभाग का मेगा कैंप      
विज्ञापन

अलापुर में पांच और वजीरगंज में आठ लोगों पर मुकदमा      
 विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभियान चलाकर 13 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। पांच लोगों के खिलाफ अलापुर और आठ के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बकाया भुगतान न करने वाले 80 लोगों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए हैं। 618 लोगों को नए कनेक्शन भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से वजीरगंज और उसावां में मेगा कैंप लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के साथ बकाया वसूली भी की गई। दोनों मेगा कैंप में विभाग ने 20.45 लाख रुपये वसूल किए हैं। कैंप के दौरान बिजली बिलों पर छूट योजना का लाभ देने के लिए 126 लोगों ने पंजीकरण कराया। अधिशासी अभियंता द्वितीय खंड छैल बिहारी ने बताया कि 12 जून को बिनावर और 14 जून को फिर से उसावां सब स्टेशन पर मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। 15 जून से पूरे जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। इधर, प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के निर्देशन में शहर और उझानी में बकाया वसूली अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें