53 लोगों के दर्ज किए बयान
टीम ने ताला तोड़वाकर दुकान खुलवाई। उसमें एक गैस सिलिंडर और कुछ खाद्यान्न रखा मिला। गांव के श्रीपाल, कुसुम, शकुंतला, रजनी, ममता, बूंदा देवी, कीर्ति, आरती, नीरज देवी समेत 53 कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए। सभी ने यही बताया कि कोटेदार उन्हें राशन नहीं देता है। उन्हें पर्ची भी देता है लेकिन राशन देने के दौरान उनकी पर्ची फाड़ दी जाती है। उनका अंगूठा लगवा लिया जाता है।
दुकान के भौतिक सत्यापन के दौरान 38.71 क्विंटल गेहूं, 68.43 क्विंटल चावल, 15.97 क्विंटल बाजरे की कालाबाजारी पाई गई। इस पर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।