फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज हत्या में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंदपुर निवासी विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के गांव नगला भवूती पहाडपुर खुर्द निवासी छोटे लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी तारारानी की शादी 15 जुलाई 2024 को सचिन निवासी गांव बिहार हरचंदपुर कोतवाली उझानी के साथ की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से पांच लाख रुपये का दान दहेज दिया था। साथ ही बाइक व सोने चांदी के जेवर दिए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे।
बेटी का पति, ससुर खूवेश्वर, सास भगवान देवी, देवर मोहित व ननद वेवी वर्मा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। वह चार लाख नकदी की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। आठ अप्रैल को उसे जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई। ससुराल जाकर देखा तो बेटी का शव मिला। शरीर पर चोंट के निशान थे। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें