फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव पवसरा में खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव पवसरा में शनिवार सुबह एक खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बाद में अवशेष दफन करा दिए गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पवसरा निवासी हरिशचंद्र का कहना है कि गांव के नजदीक उनका खेत है। उसमें मक्का की फसल थी। उन्होंने मक्का तो तोड़ ली, लेकिन उसकी पौध रह गई हैं। शनिवार सुबह वह अपने खेत पर गए, यहां खेत के अंदर से कुछ दुर्गंध आती महसूस हुई। भीतर घुसे तो गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देखे। खेत में उनकी खाल, हड्डियां और सिर पड़ा था।
बताते हैं कि तस्करों ने उन्हें दफनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस कारण वह अवशेषों को छोड़कर मौके से भाग गए। खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खेत में गड्ढा करवाकर अवशेषों को दफन करा दिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें