फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर कांवड़ियों में चले लाठी-डंडे, एक घायल

विज्ञापन
दातागंज में हंगामा करते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे में बेलाडांडी मार्ग पर शनिवार शाम करीब पांच बजे कांवड़ियों के दो गुटों में डीजे पर डांस को लेकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने पांच कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी और करनपुर के कांवड़िया पटना देवकली मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे थे। दोनों गांव के कांवड़िया अपना-अपना डीजे लेकर दातागंज कस्बे में बेलाडांडी मार्ग पर पूर्व विधायक के आवास के सामने पहुंचे थे। तभी दोनों गांव के कांवड़ियों ने अपने-अपने डीजे एक-दूसरे के बराबर में लगा दिए और वहीं डांस करना शुरू कर दिया। इसके बाद उनमें बहस हो गई।
उन्होंने एक-दूसरे के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वह अपने ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से लाठी-डंडे निकाल लाए और फिर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस मारपीट में करनपुर गांव का कांवड़िया भीम घायल हो गया। कुछ अन्य कांवड़ियों के मामूली चोटें आईं। इस मारपीट के दौरान कई राहगीर अपनी बाइक छोड़कर दूर जा खड़े हुए। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराते हुए घायल कांवड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घायल कांवड़िया भीम ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें