फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदायन में होमगार्ड की बदसलूकी पर एक घंटे तक रुकी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदायन (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन कस्बे में बृहस्पतिवार को आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान एक होमगार्ड के बदसलूकी करने पर मामला बिगड़ गया। इस पर लोगों ने शोभायात्रा को वहीं रोक दिया। काफी समझाने पर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। बताते हैं कि शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस लगी थी। इस्लामनगर में तैनात एक होमगार्ड भी लगा था। शोभायात्रा के दौरान होमगार्ड ने कुछ लोगों से बदसलूकी कर दी। इस पर मामला बिगड़ गया। लोगों ने शोभायात्रा को स्वास्थ्य केंद्र व दुर्गा देवी भवन के बीच रोक दिया। जानकारी पर चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने लोगों को समझाया लेकिन सभी लोग होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ गए। आंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष महीलाल और उनके सदस्यों ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी। इस पर उन्होंने जांचकर कार्रवाई की बात कही है। इस दौरान करीब एक घंटे तक शोभायात्रा रुकी रही। मौके पर महीलाल, रामसिंह, महेश पाल सिंह, राहुल कुमार, परमेश्वरी दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें