फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 11 को निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा की बैठक डीके चड्ढा की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर में हुई। इसमें तय हुआ कि श्रीराम जन्मोत्सव 10 और शोभायात्रा 11 अप्रैल को निकाली जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष डीके चड्ढा ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रघुनाथ मंदिर (पंजाबी मंदिर) में धूमधाम से मनाया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से 11 अप्रैल को निकाली जाएगी। शोभायात्रा दिन में तीन बजे रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अपने निर्धारित स्थान पंजाबी मंदिर पर समाप्त होगी। इस दौरान ओम प्रकाश कोचर, रामसरन, अमृत गांधी, वीरेंद्र गोस्वामी, सुदर्शन, अशोक नारंग, संजीव आहूजा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
उझानी में तीन दिन तक चलेगा हनुमान जयंती महोत्सव
उझानी। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर और ब्रह्मदेव धाम समिति की देखरेख में इस बार हनुमान जयंती महोत्सव तीन दिवसीय होगा। पहले दिन 16 अप्रैल को हवन-पूजन और अगले दिन शाम हनुमान संकीर्तन के बाद 18 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। 16 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने पर यज्ञ समेत कई कार्यक्रम होंगे। उसी दिन शाम करीब सात बजे महाआरती के बाद 125 किलो के लड्डू को भोग लगेगा। अगले दिन शाम से मंदिर परिसर में ही हनुमान संकीर्तन होगा। संकीर्तन में आसपास इलाके के श्रद्धालु भी जुटेंगे। 18 अप्रैल को दोपहर बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर देर शाम मंदिर परिसर में लौटकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में स्वचालित झांकियों के अलावा आसपास के शहरों के कलाकार भी शामिल होंगे। बहजोई, हाथरस और बरेली से भी कलाकार बुलाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें