बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा खाद्य व राहत सामग्री वितरण का किया जा रहा है। सोमवार को स्वयंसेवी संगठनों द्वारा शहर में राहत सामग्री वितरित की गई।
रोशन ट्रस्ट के चेयरमैन मुशर्रफ हुसैन के निर्देशन में विभिन्न इलाकों में कोरोना राहत किट का वितरण किया गया। इस दौरान जिया अंसारी ने कहा कि देश व दुनिया कोरोना से पीड़ित है। जहां एक ओर कारोना महामारी का खौफ फैला हुआ है, वहीं दूसरी ओर देश का दैनिक वेतनभोगी व मजदूर वर्ग पूरी तरह से बेरोजगार हो चुका है दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में रोशन ट्रस्ट समाज के बीच में लोगों की मदद के लिए आगे आया है।
दीबा हसीब ने कहा कि यह समय संयुक्त रूप से एक दूसरे से परस्पर सहयोग से असहाय व आर्थिक रूप से पिछडे़ व बेरोजगारों की सहायता का आगे आना चाहिए, समय हमेशा एक सा नहीं रहता। हम सब देश में किए गए लॉकडाउन का पालन करते हुए इस महामारी से लड़ रहे है। जल्द ही जीत भी जाएंगे। इस मौके पर असगर, सलीम उद्दीन, महेंद्र पाल सिंह रहे।