फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली से चोरी दो बाइक बरामद, दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
सहसवान कोतवाली में बरामद बाइकों के साथ आरोपी। स्रोत-पुलिस - फोटो : अभय फाइल फोटो
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को दिल्ली से चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चोरों ने अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस फरार चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग चोरी की बाइक के साथ आनंदीपुर गांव की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने आनंदीपुर से अलैहदादपुर भूड़ जाने वाले रास्ते के पास से दो लोगों को बाइकों के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम वासिफ और जैनुल निवासी मोहल्ला शहबाजपुर जामा मस्जिद बताए। आरोपियों ने बताया कि उनके पास से पकड़ी गईं बाइकें चोरी की हैं। यह बाइकें उन्होंने और उनके एक साथी रोहित उर्फ सोहिल निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर ने अरशद निवासी मोहल्ला टंकी इस्लामनगर से खरीदी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों बाइकें दिल्ली से चोरी की गईं हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार दो चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें