बदायूं। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जिले में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन के आदेश के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को बढ़ा दी है। पुलिस के सभी बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करने और संसाधनों का ऑडिट कराया जा रहा है। सेना के काफिले, रेलवे पुलों, वायुसेना के लिए एटीएफ ईंधन की आवाजाही को सेना व वायुसेना अधिकारियों के साथ समन्वय में सुगम बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उनकी आवाजाही गोपनीय रखी जाए। प्रमुख तेल पाइपलाइनों, संचार लाइनों (टावर्स, ओएफसी केबल लाइनों), जल आपूर्ति लाइनों और भंडारण, बिजली सबस्टेशनों, थर्मल पावर प्लांटों को सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी बढ़ी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी की जानी चाहिए। अफवाह फैलाने और गलत सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया दिए जाने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं। इसके अलावा रणनीत के आधार पर पुलिस हेल्पलाइन के वाहन तैनात किए गए हैं।