फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ज्यादा मोबाइल के प्रयोग से आखों में तनाव, नहीं आएगी नींद

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मोबाइल का ज्यादा प्रयोग आखों के लिए हानिकारक है। इससे आंखों में तनाव बढ़ेगा और नींद नहीं आएगी। बुधवार को जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक के पास ऐसे कई मरीज आए। उनको बताया गया कि मोबाइल का प्रयोग कम करके आंखों को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

उपचार को आए संदीप कुमार ने डॉ. उत्पल रस्तोगी को बताया कि आंखों में भारीपन रहता है। आंख बंद करने और खोलने में परेशानी होती है। बताया कि वह देर रात तक मोबाइल में मूवी देखते रहते हैं। डाक्टर ने बताया कि देर रात तक मूवी देखने से ही आंखों की पलकें पर दबाव पड़ रहा है, भारीपन रहता है। मरीज सुदेश सिंह ने बताया कि आंख खोलने और बंद करने में कठिनाई हो रही है। वह भी रात तक मोबाइल में गेम खेलते हैं। इस पर डॉक्टर ने दवा देकर सुबह आंखों की कसरत करने की बात कही।
डॉ. उत्पल ने बताया कि ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने का खराब असर आंखों में पड़ता है। इस वजह से नींद भी नहीं आती है। इसे आंखों का तनाव भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि रात में सोते वक्त मोबाइल को अपने से दूर रख कर सोएं। जितनी जरूरत हो, उतना ही मोबाइल चलाएं। ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से नींद खराब हो जाती है। डॉक्टर ने आंखों की पुतलियों को चारों तरफ घूमाकर कसरत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें