फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीडीओ को हटाने की संस्तुति, डीएम ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को हटाने के लिए संस्तुति कर दी है। उन्होंने इसके लिए अपर मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया है। बताया है कि चित्रांश नगर के रहने वाले आलोक उपाध्याय ने आईजीआरएस के माध्यम से डीडीओ अजय प्रताप सिंह की अनुचित कार्यशैली के संबंध में शिकायत की है। साथ एमएलसी वागीश पाठक ने भी हटाते की मांग की है। डीडीओ अजय प्रताप सिंह दो मार्च 2019 से 18 जुलाई 2019 तक जिले में तैनात रहे। उस समय विवादित कार्यशैली और व्यवहार के कारण उन्हें जिले से हटा दिया था। 17 अक्तूबर 2024 को फिर से उन्हें जिला विकास अधिकारी के पद पर तैनाती मिल गई।
विज्ञापन


अपर सचिव भी कर चुके हैं भ्रष्टाचार की जांच
डीडीओ के खिलाफ जिले से करीब एक दर्जन से अधिक शिकायतें शासन में की गईं। इस पर संज्ञान लेते हुए शासन ने अपर सचिव को जांच करने के लिए गत माह भेजा था। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से वार्ता की और जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।
-

प्रधान से दो लाख रुपये मांगने का आरोप
डीडीओ ने ग्राम प्रधान नूरपुर पिनौनी को कार्य की गुणवत्ता के नाम पर धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी थी। इससे प्रधान बेहोश हो गए थे। आरोप है कि दो लाख रुपये भी मांगे थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रधान के बेटे ने कोर्ट ने वाद दायर किया है। उसकी सुनवाई 23 जून को होगी।
विज्ञापन



हाईकोर्ट में भी याचिका दायर
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लालपुल के रहने वाले रिंकू साहू ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। आरोप है कि यहां रहते हुए डीडीओ पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगे तो फिर इसी जिले में तैनाती कैसे कर दी गई।
-
- मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। किसी के भ्रष्टाचार की जांच करे तो आरोप लगते ही हैं। जांच हो रही है, दोषी पाया जाता हूं तो कार्रवाई झेलनी होगी। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा, चाहे जितने आरोप लगे। - अजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें