फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंबेडकर के प्रति सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी से आक्रोश

विज्ञापन
सीओ बिसौली को ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थानाक्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में लगातार सोशल मीडिया पर बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया जा रहा है। इसको लेकर आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क वजीरगंज में प्रदर्शन कर सीओ बिसौली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी समीर सागर ने कहा कि हम सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन बाबा साहब का अपमान नहीं। दोषियों को गिरफ्तार कर जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाए। युवा जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि बाबा साहब किसी एक समुदाय के नहीं बल्कि पूरे भारत के लोगों के आदर्श हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद आतिफ आरफी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में गुलशन कुमार, जितेंद्र कुमार सागर, अरशद बाबा, अब्दुल कादिर खान, शिवम गौतम, गुड्डू आंबेडकर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें