फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंटवारे को लेकर सगे भाई भिड़े, एक का पैर टूटा

विज्ञापन
घायल सेवाराम।
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर में शुक्रवार रात आठ बजे पैतृक मकान के बंटवारे के लेकर तीन भाइयों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि भाइयों में से एक का पैर भी टूट गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नसरूल्लापुर निवासी सेवाराम (35) ने पुलिस को बताया कि उसके दो भाई पैतृक मकान में हिस्सा नहीं देना चाहते। इसकी शिकायत वह रिश्तेदारों से भी कर चुका है, लेकिन परिजन नहीं मानते। जब भी बंटवारे का नंबर आता है तो भाई मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। सेवाराम ने बताया कि मकान बंटवारे को लेकर उनके भाई ने उन्हें जमीन पर पटक दिया। दूसरे ने ईंट के प्रहार से उसका पैर तोड़ दिया। बीच-बचाव में सेवाराम की पत्नी को भी चोट आई है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। चिकित्साधीक्षक डा. राजकुमार गंगवार ने सेवाराम के पैर में फ्रेक्चर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें