फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती, परिजनों ने घर के आंगन में दफनाया भ्रूण

Sat, 04 Apr 2020 12:20 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दुष्कर्म के बाद भ्रूण को दफनाने की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिल्सी थाना क्षेत्र की एक युवती दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी। परिवार वालों ने लोकलाज के डर से उसके भ्रूण को घर के आंगन में ही दफना दिया।

विज्ञापन


पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और भ्रूण कब्जे में लेकर युवती के पिता समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि सभी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा और रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय लड़की ने भ्रूण को जन्मा था। उसके बाद भ्रूण को अपने घर के ही आंगन में दफना दिया। इस पर पुलिस युवती के घर पहुंच गई। पुलिस ने आंगन में किए गए गड्ढे को खुदवाकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना देने वाले ने बताया था कि युवती के साथ उसका पिता दुष्कर्म करता था, जिससे युवती गर्भवती हो गई थी लेकिन जानकारी लेने पर युवती ने बताया कि उसके गांव के तीन युवकों ने कुछ समय पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बारे में उसने न तो अपने परिवार वालों को बताया और न ही पुलिस से शिकायत की। 
 

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए युवती के पिता और आरोपी तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया। देर शाम उनके डीएनए सैंपल लिए गए। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। इंस्पेक्टर बिल्सी धमेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया गया है। सूचना पिता द्वारा दुष्कर्म की मिली थी लेकिन लड़की ने तीन युवकों के नाम लिए हैं। इससे चारों लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें