वहीं पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए युवती के पिता और आरोपी तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया। देर शाम उनके डीएनए सैंपल लिए गए। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। इंस्पेक्टर बिल्सी धमेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया गया है। सूचना पिता द्वारा दुष्कर्म की मिली थी लेकिन लड़की ने तीन युवकों के नाम लिए हैं। इससे चारों लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं।