प्रांतीय आह्वान पर बीस सूत्रीय मांगों तथा दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में 11 मई को माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय को घेरकर धरना प्रदर्शन करेंगे। रविवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। इसमें जिले के अलावा प्रांतीय व मंडलीय शिक्षक नेता भी शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षक संघ लंबे समय से शिक्षक हितों की मांगों को उठाता आया है। लेकिन हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया कि दफ्तर में भ्रष्टाचार की जड़े फैल चुकी हैं। छोटे-छोटे से काम के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है। इसमें बाहरी व्यक्ति का तो शोषण होता ही है, साथ ही में शिक्षक का भी खूब शोषण किया जाता है। उन्होंने स्थानांतरण के बाद दफ्तर में तैनात बाबुओं को रिलीव न किए जाने पर भी रोष जताया। कहा शिक्षा अधिकारी शासन के आदेशों की अवहेलना करते हैं, यहीं कारण है कि आजतक स्थानांतरण के बाद भी रिलीव की कार्रवाई नहीं की गई है। सिंह ने बताया कि इन सबके के विरोध में सोमवार को धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। जिसमें जिले के शिक्षकों के अलावा प्रांतीय व मंडलीय शिक्षक नेता भी भाग लेंगे। पहले से प्रस्तावित प्रदर्शन कर बीस सूत्रीय मांगों के लिए आवाज उठाई जाएगी। बताया कि डीआईओएस कार्यालय पर साढ़े दस बजे से शिक्षक एकत्र होना शुरू हो जाएंगे।
14 को होगा झाड़ी वाले बाबा का उर्स
बदायूं। हजरत सैयद झाड़ी वाले बाबा का उर्स 14 मई को होगा। इसमें कव्वाल कलाम पेश करेंगे। रात नौ बजे शुरू होने वाले उर्स सुबह तक चलेगा। 15 मई को कुल होगा। इसकी जानकारी अफरीदी मुनीर ने दी।