फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री, सांसद ने हालचाल लेना तो दूर देखा भी नहीं

Sun, 10 May 2015 08:04 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले एक माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। शनिवार को उन्हें आस बंधी थी कि महाराणा प्रताप की जयंती के दौरान यहां आने वाले मंत्री, सांसद उन तक पहुंचकर हालचाल लेंगे, लेकिन उनसे पूछना तो दूर उनकी तरफ किसी ने देखा तक नहीं।
वेतन समेत अपनी कई मांगों को लेकर 30वें दिन भी मालवीय आवास परिसर में धरने पर डटे कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। उनका कहना है कि शनिवार को तमाम दिग्गज यहां तक आए। मंच से किसानों और जनता के लिए तमाम लंबे-चौड़े भाषण दिए, लेकिन उनके बगल में पीड़ित कर्मचारी बैठे थे, उनको खुद देखना तो दूर अपने कारिंदों तक को नहीं भेजा। जिला प्रशासन ने भी इतने दिन बाद भी संज्ञान नहीं लिया है। उनका कहना है कि वेतन के अभाव में उनके सामने तमाम समस्याएं आ रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं। मिल चलने के वक्त उनसे वायदे किए, लेकिन जब काम निकल गया तो अब कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन

धरनास्थल पर मौजूद सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक उनको उनका हक नहीं मिल जाता, वह शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्रीमुन्ना लाल, नौबत सिंह यादव, महीपाल सिंह यादव, नूूर मोहम्मद, अनोखे लाल, अतीक अहमद, पूरन लाल, अभिलाष कुमार, वेदराम, प्रेमपाल सिंह चौहान, असरार अहमद, ब्रजबिहारी लाल, अब्दुल अजीज, रघुवीर, हेतराम, प्रेमपाल सिंह पटेल, दिनेश चंद्र शर्मा, बनवारी लाल, वीरेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें