फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नंबर और टाइम टेबल बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर-आगरा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस के नंबर और समय सारिणी में बदलाव किया है। बदला हुआ नंबर और समय सारिणी शुक्रवार से प्रभावी हो गई है। 14 कोच की यह ट्रेन अब आरक्षित श्रेणी के रूप में चलेगी। अब इस ट्रेन में सामान्य टिकट पर यात्रा नहीं की जा सकेगी। एसी तृतीय और एसी द्वितीय कोच भी ट्रेन में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रामनगर से चलकर रात 12-40 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद 12:45 बजे रवाना हो जाएगी। ट्रेन नंबर 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को आगरासे चलकर रात 2-30 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराने के बाद रवाना हो जाएगी। अब तक इस ट्रेन का संचालन 05055/05056 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस के नाम और नंबर से होता था। ट्रेन नंबर 05056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार और रविवार रात 12-35 बजे बदायूं पहुंचती थी। ट्रेन नंबर 05056 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात दो बजे बदायूं आती थी। दोनों ट्रेन यहां पांच-पांच मिनट का ठहराव लेती थीं।
रामनगर-आगरा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस के नंबर और टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 15055/15056 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के साथ ट्रेन नंबर 05055/05056 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें