उघैती में रामलीला का उद्धाटन करते अतिथि । संवाद
आसफपुर। कस्बे में चल रही राम लीला के मंचन में राम ने रावण का वध किया और बाद में रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रात्रिकालीन रामलीला का दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। दो दिनों का मेला हुआ। रावण दहन के साथ रामलीला का समापन हो गया। इस दौरान रामलीला मेला में आसपास के तमाम गांवों के ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। मीना बाजार में महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन तो बच्चों ने खिलौने खरीदे। मेला कमेटी की ओर से रामायण ज्ञान प्रतियोगिता व डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें लोगों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश शर्मा , अखिलेश पाराशरी, प्रवेश पाठक, कृष्णवीर मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह, स्थानीय पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह व पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ श्रीराम लीला महोत्सव शुरू
उघैती। कस्बा के रामलीला मैदान में शनिवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। रामलीला महोत्सव का थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शुभारंभ पर पंडित महेंद्र पाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रों से विधि पूर्वक हवन-पूजन कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोगों को रामलीला के महत्वपूर्ण पात्रों से सीख लेकर अपने जीवन में सुधार लाना चाहिए। सबसे पहले नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान चंद्रपाल गुप्ता, प्रेमपाल शर्मा, हरपाल झा, मुनेंद्र राठौर, मनोज पालीवाल, रामनिवास चित्तौड़ियाम आदि मौजूद रहे। संवाद