फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: रामगंगा की बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, उड़द-तिल-धान और बाजरा की फसलें बर्बाद

Tue, 15 Sep 2026 06:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी की बाढ़ ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। पिछले 15 दिनों से पांच हजार बीघा से अधिक फसलें जलमग्न हैं। अब तेज धूप के कारण ये सड़ने लगी हैं। 
विज्ञापन
जलमग्न फसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा ने इस बार किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। उड़द, तिल, धान और बाजरा की बेहतर पैदावार मिलने की उम्मीद लगाए किसानों को ऐसा झटका लगा है कि अब लागत मिलना मुश्किल है। रामगंगा नदी में आई बाढ़ ने किसानों को बर्बाद कर दिया। पिछले 15 दिनों से पांच हजार बीघा में फसलें जलमग्न हैं। अब तेज धूप निकलने से फसलें सड़ने लगी हैं। एक हजार बीघा से अधिक फसलों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इन फसलों के बचने के आसार नहीं हैं। बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र में धान और बाजरा ही मुख्य फसल है। उड़द और तिल की फसल भी बहुतायत में होती है। गांव कुंडर मजरा के ग्राम पंचायत के प्रशासक (पूर्व प्रधान) तपन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग 500 बीघा धान और बाजरा की फसल में 4 से 5 फिट पानी भर गया था। अभी तीन से चार फीट तक भरा है। तीन दिनों से धूप में भी काफी तेजी है। जलभराव में पूरी तरह से डूबी फसल सड़कर नष्ट हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें