बिल्सी के संकट मोचन दरबार के स्थापना दिवस पर रामायण का पाठ करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार से रामायण का पाठ शुरू हो गया।
यहां सबसे पहले दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। इसके बाद रामायण का पाठ शुरू हुआ। इसमें पंडित आशीष वशिष्ठ ने रामायण का पाठ किया। इससे पूर्व शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य, उर्जा, शक्ति, बोध एवं बुद्धि प्रदान करने के लिए महा मृत्युंजय एवं गायत्री मंत्रों का जाप भी किया गया।
24 दिसंबर को यहां रामायण के पाठ के समापन पर कन्याओं को भोज कराया जाएगा। उसके बाद भंडारा होगा। इस मौके पर महंत पंडित संजय शर्मा, आलोक सक्सेना, वीरेश कुमार सिंह, देवकीनंदन झा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश माहेश्वरी, राजू माहेश्वरी, मनोज वर्मा, संजीव कुमार, नितिन बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद