फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा

Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में रामनवमी शोभायात्रा का फीता काटकर उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आयोज
विज्ञापन
उझानी। रामनवमी शोभायात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रामनवमी शोभायात्रा बिहारीजी मंदिर परिसर से शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल राम दरबार की झांकी का केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने पूजन किया। उन्होंने फीता काटकर शोभायात्रा शुरू कराई। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने राम दरबार के कलाकारों का अभिषेक किया। मंदिर परिसर से मोहल्ला किलाखेड़ा के रास्ते शोभायात्रा बिल्सी रोड बाजार में होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची।
रास्ते में कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का दुकानदारों समेत राम भक्तों ने पूजन किया। शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिरों के बच्चों की झांकियां के अलावा देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार भी नजर आए। दुकानदारों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। देर शाम शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा की व्यवस्था में भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, राजकुमार बंसल, रतन कुमार जिंदल, कौशल किशोर बंसल, कृष्ण कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें