फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खनन माफिया ने एआरटीओ को दी धमकी, एफआईआर दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ की टीम ने ओवरलोड खनन वाहनों को पकड़ लिया। इस दौरान खनन माफियाओं की ओर से दबाव बनाने और धमकी देने का मामला सामने आया है, इसके बाद एआरटीओ की तहरीर पर थाना फैजगंज बेहटा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ हरिओम कुमार के अनुसार, मंगलवार को वह आसफपुर क्षेत्र में अवैध खनन वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान रामपुर जिले की सीमा के पास ग्राम आसफपुर में तीन ट्रेलर ओवरलोड खनन सामग्री ले जाते हुए पाए गए। टीम की ओर से रोकने पर एक ट्रेलर बिना नंबर प्लेट के तेज गति से चला गया, जबकि अन्य दो ट्रेलरों को पीछा कर रोक लिया गया।
जांच के दौरान चालकों से बिल्टी, धर्मकांटे की पर्ची, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आसफपुर चौकी ला रही थी, तभी कुछ लोग बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और दबाव बनाकर धमकाने लगे।
विज्ञापन

स्थिति को भांपते हुए एआरटीओ ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस सहायता मांगी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों वाहनों को ओवरलोडिंग के आरोप में सीज कर दिया। साथ ही वाहन स्वामियों पर 1.22 लाख और 1.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई से नाराज एक आरोपी अंकुर कुमार ने मौके पर हंगामा किया और स्थानीय लोगों को इकट्ठा कर टीम को धमकाया। आरोप है कि उसने दोबारा कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एआरटीओ ने सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में संबंधित आरोपियों के खिलाफ थाना फैजगंज बेहटा में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें