फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाविद्यालयों की छात्राओं ने बनाई राखियां

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्रोत:महाविद्या
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत प्रथम चरण में बुधवार को राखी बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स और सांस्कृतिक क्लब रम्य की ओर से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महक, कुसुम पाल, अंशिका, मोनिका, भूमि माहेश्वरी, श्रद्धा भास्कर, लक्ष्मी, मिज्बा, प्रतीक्षा यादव आदि ने श्वेत, हरे और केसरिया रंगों की राखियां बनाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम छात्राओं में न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. सरिता गौतम ने आगामी चरणों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें