फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों के घरों में घुसा बरसाती पानी

Sat, 11 Jul 2015 12:12 AM IST
सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान से नदायल तक जाने वाला करीब आठ किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले लंबे समय से टूटा-फूटा पडा है। इस मार्ग के बीच पडने वाले गांव चमरपुरा और भवानीपुर खैरू, भवानीपुर खल्ली में बरसात के बाद पानी घरों में पहुंच गया है, जिससे लोगों को आवागमन तो दूर अपने घरों तक में रह पाना मुश्किल हो गया है। एक सप्ताह की बरसात ने विकास विभाग के दावों की कलई खोलकर रख दी है। बरसात के जलभराव से कई मकान ढहने की कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि कुछ समय पहले सड़क को बनाए जाने के दौरान किनारे से गहरे गड्ढे कर दिए गए। इनमें जलभराव की समस्या चल ही रही थी। ऊपर से बरसात आने से ये गंगा पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। सड़क से लेकर घरों तक एक से लेकर तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। इस मार्ग पर डग्गामार वाहन चलते हैं तो लोगों का किनारे बैठना भी दूभर हो जाता है।

मलसई में जलभराव, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सहसवान। गांव रसूलपुर टप्पा मलसई के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम जंगबहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में विकास कार्य न होने के कारण कच्ची सड़कों पर जलभराव हो गया है। जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी घरों में दो से तीन फीट तक भरा हुआ है। लोगों को घरों में खाना बनाने और बैठने तक की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बरसात के पानी को निकलवाए जाने क साथ विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर हरवीर सिंह, यादराम, लालकरन, लीलाधर, रामौतार, गेंदनलाल, हेतराम, जयवंती, प्रमोद कुमार, अमर सिंह, उमेश, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें