एसडीएम जंगबहादुर यादव ने गेहूं निकासी के दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से विकलांग हुई महिला को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त पचास हजार का चेक प्रदान किया। बता दें कि तहसील क्षेत्र के गांव आदमपुर असलौर निवासी राजबाला पत्नी रामचंद्र गेहूं की निकासी करा रही थी, तभी थ्रेशर में पैर आ जाने से वह विकलांग हो गई। तहसील प्रशासन से इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त पचास हजार का चेक विकलांग महिला को एसडीएम यादव द्वारा सौंपा गया। इस मौके पर हल्का लेखपाल के साथ राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।