फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छापा मारकर 50 हजार का राइस ब्रान तेल पकड़ा

विज्ञापन
अकबराबाद में नमकीन के प्रतिष्ठान पर नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम।स्रोत-प्रशासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य विभाग की टीम ने होली के दृष्टिगत जिले में अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि बिसौली रोड पर दो वाहन से राइस ब्रान तेल के दो नमूने लिए गए। शेष 396 लीटर राइस ब्रान तेल सील किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार है। बाजपुर सहसवान स्थित अकील अहमद के स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना भरा। भवानीपुर रोड अमनपुर चौराहा सहसवान स्थित फर्म नेशनल फ्लोर मिल से गेहूं के आटे का नमूना लिया।
भवानीपुर रोड अमनपुर चौराहा सहसवान स्थित लईक अहमद की आटा मिल से गेहूं के आटा का नमूना लिया। अकबराबाद हरदतपुर रोड स्थित नरेश के नमकीन प्रतिष्ठान से कुरकुरा एवं नमकीन मसाले का नमूना लिया। उस्मानपुर स्थित गड्डू के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का नमूना भरा। बिसौली से बेसन एवं कचरी का नमूना लिया। वजीरगंज से बेसन का नमूना लिया। इसके अलावा भूड़ बिसौली से छेना मिठाई का नमूना लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव, शहाबुद्दीन, आजाद कुमार, माता शंकर बिन्द एवं खुशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें